SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 208
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ १८४ रायचन्द्रजैनशास्त्रमालायाम् अथ सप्तदशं प्रकरणम् । आगे इस परिग्रहके वर्णनमें आशाके निषेधका वर्णन करते हैं, बाह्यान्तर्भूतनिःशेषसंगसंन्याससिद्धये । आशां सद्भिनिराकृत्य नैराश्यमवलंव्यते ॥१॥ अर्थ-जो सत्पुरुष हैं वे वाह्याभ्यन्तरके समस्त परिग्रहोंके त्यागकी सिद्धिके लिये प्रथम ही आशाको छोड़कर निराशताका आलंबन करते हैं. क्योंकि, आशाके छूटनेसे ही परिग्रहका त्याग होता है ॥१॥ यावद्यावच्छरीराशा धनाशा वा विसर्पति । तावत्तावन्मनुष्याणां मोहग्रन्थिदृढीभवेत् ॥२॥ अर्थ-मनुष्योंके जैसे जैसे शरीर तथा धनमें आशा फैलती है तैसे २ उनके मोहकर्मको गांठ दृढ होती जाती है ।। २ ॥ अनिरुद्धा सती शश्वदाशा विश्वं प्रसर्पति ।। ततो निवडमूलाऽसौ पुनश्छेत्तुं न शक्यते ॥३॥ अर्थ-इस आशाको रोका नहीं जाय तो यह निरन्तर समस्त लोकपर्यन्त विस्तरती रहती है और उससे इसका मूल दृढ होता जाता है फिर इसका काटना अशक्य हो जता है : इसकारण इसका रोकना श्रेष्ठ है ॥ ३॥ यद्याशा शान्तिमायाता तदा सिद्धं समीहितम् । अन्यथा भवसंभूतो दुःखवाधिदुरुत्तरः॥४॥ अर्थ-यदि आशा शान्तिको प्राप्त हो जाती है तो फिर उसी समय सर्व मनोवांछितकी सिद्धि होजाती है, यदि शान्त न हुई तो फिर संसारसे उत्पन्न हुआ दुःखरूपी समुद्र दुस्तर हो जाता है । भावार्थ-फिर संसारका दुःख नहिं मिटैगा ॥ ४ ॥ यमपशभराज्यस्य सद्बोधार्योदयस्य च। विवेकस्यापि लोकानामाशैव प्रतिषेधिका ॥५॥ अर्थ-लोगोंके यम, नियम वा प्रशम भावोंके राज्यका तथा सम्यग्ज्ञानरूपी सूर्यके उदयका प्रतिषेध (निषेध) करनेवाली और विवेकको रोकनेवाली एक मात्र यह आशाही है. आशाके नष्ट होनेसेही सर्व सिद्धि है ॥ ५॥ आशामपि न सर्पन्तीं यःक्षणं रक्षितुं क्षमः। तस्यापवर्गसिद्ध्यर्थं वृथा मन्ये परिश्रमम् ॥ ६॥
SR No.010853
Book TitleGyanarnava
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Baklival
PublisherParamshrut Prabhavak Mandal
Publication Year1913
Total Pages471
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size23 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy