SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 241
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ वेताम्बरकी उत्पति। २१३ इन सब प्रमाणोंसे जो कि 'Life of Mahavira'में दिए हुए हैं, वीरनिर्वाणाब्द ईसासे पूर्व ५२७ वें वर्षसे प्रारम्भ होता प्रमाणित होता है। और उसमें अगाड़ी लिखा है कि कल्पसूत्र, महावीरपुराण आदि ग्रन्थोंसे प्रकट है कि भगवान महावीर ७१ वर्ष पर्यन्त जीवित रहे थे। जिनमेंसे ३० वर्षे वे श्रावकके रूपमें रहे थे और अवशेष ४२ वर्षोंमें १२ वर्ष मुनिरूपमें और ३० वर्ष तीर्थकर रूपमें इस प्रकार भगवानका जन्मकाल ईसासे पूर्व ५९९ का सिद्ध होता है। और भगवानका समय ईसासे पूर्व ५९९ से १२७ प्रगट होता है। किन्तु अब कुछएक विद्वान इस कालसे सहमत नहीं हैं। उनके निकट सन ई०से ५४५-१ पहिले महावीर भगवानको मोक्षलाम हुआ प्रकट होता है परन्तु उनका यह मत किसी बलवान प्रमाणके आधार पर नहीं हैं। इसलिए निर्वाण प्राप्तिका प्रचलित संवत् २४९० ही मानना युक्तिसंगत है। उधर म० बुद्धके मृत्युकालको डॉ० जे० एफ० फ्लीटने खूब मनन करके ता० १३ अक्टूबर ईसासे पूर्व ४८२में निश्चित किया है। और भगवान महावीरका निर्वाण म० बुद्धकी मृत्युके पहिले हो चुका था। इसलिए ५२७ वर्ष ईसवी सनसे पूर्व भगवान महावीरका निर्वाण काल ठीक जंचता है। श्री जिनसेनाचार्यने हरिवंशपुराणमें स्पष्ट कहा है कि शक संवतू ६०५ से पहिले अर्थात् ५२७ वर्ष खीष्टान्दसे पूर्व महावीरस्वामीने मोक्षलाम किया था। 4G
SR No.010403
Book TitleMahavira Bhagavana
Original Sutra AuthorN/A
AuthorKamtaprasad Jain
PublisherDigambar Jain Pustakalay
Publication Year
Total Pages309
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size12 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy