SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 96
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ सम्यक्चारित्र-चिन्तामणिः ग तत्थ पयडिपदेस बंधाणमस्थित्तं वोत्तुं सकिज्जदे ? छिदिबंधेण विणा उदयसरूवेण आगच्छमाणाणं पदेसाणमुवयारेण बधववएसुवदेसादो। ण च जिणेसु देस-सयलधम्मोव देसेण अज्जिय कम्मसंचओ वि अस्थि, उदयसरूव कम्मागमादो असंखेज्जगुणाए सेढोए पुव्वसंचिय कम्म णिज्जरं पडिसमय करेंतेसु कम्मसंचयाणुववत्तीदो। ण च तिस्थयरमण वयण-कायवत्तीओ इच्छा पुब्वियामो जेण तेसि बंधो होज्ज, किंतु दिणपर-कप्परुक्खा णं पउत्तिओ ध्व वयि ससियाओ। शङ्का-चौबीसो तीर्थङ्कर सावद्य-सदोष हैं क्योकि वे षट्कायिक जीवोको विराधनामे कारणभूत श्रावक धर्मका उपदेश करते हैं। जैसेदान, पूजा, शील और उपवास-यह चार प्रकारका श्रावकधर्म है। यह चारो प्रकारका श्रावक धर्म षट्कायिक जीवोका विराधक है। भोजन का स्वयं पकाना, दूसरोसे पकवाना, अग्निका धोकना, जलाना, खूतना तथा खूतवाना आदि कार्योसे जीवविराधनाके बिना दान नहीं बनता। इसी प्रकार वृक्षोका काटना, कटवाना, ईंटोका गिराना, गिरवाना तथा उनको पकाना पकवाना आदि षट्कायिक जीवोके विराधनाके कारणभूत व्यापारके बिना जिन भवनका स्वयं बनाना तथा दूसरोसे बनवाना नहीं हो सकता। अभिषेक, उपलेपन, सम्मान, चन्दन लगाना, फूल चढाना तया धूप जलाना आदि जीववधके अविनाभावी कार्योंके बिना पूजाका करना नहीं बनता। अच्छा, शीलरक्षा सदोष क्यो है ? ऐसी बात नहीं है क्योकि स्वस्त्रीको पीडा पहंचाये बिना शीलको रक्षा नही हो सकती। उपवासका करना सदोष क्यो है ? अपने पेटमे स्थित जीवोको पोड़ा पहुंचाए बिना उपवास नही हो सकता। अथवा स्थावर जीवोको छोड़कर त्रस जोवोको मत मारो ऐसा श्राविकाओके लिये उपदेश देनेसे तीर्थङ्कर सावद्य-सदोष है । अथवा अनशन, ऊनोदर, वृत्तिपरिसख्यान, रस. परित्याग, विविक्तशय्यासन, वृक्षमूल, आतापन, अभ्रावकाशयोग, उत्कुटासन, पर्यडासन, अर्धपर्यड्डासन, खङ्गासन, गवासन, वीरासन, विनय, वैयावृत्य, स्वाध्याय तथा ध्यान आदिसे होनेवाले क्लेशोमे जीवोको डालकर उन्हे ठगनेसे जिन निरवद्य नहीं हैं अत. वन्दनीय-स्तुति करने योग्य नहीं हैं। समाधान-यहां पूर्वोक्त शड्काका परिहार करते हैं-यद्यपि तीर्थकर ऐसा उपदेश देते हैं तो भी उनके कर्मबन्ध नही होता। क्योकि वहाँ मिथ्यात्व, असंयम और कषायरूप प्रत्यय कारणका अभाव होनेसे वेद
SR No.010138
Book TitleSamyak Charitra Chintamani
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Jain
PublisherVeer Seva Mandir Trust
Publication Year1988
Total Pages238
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size8 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy