________________
7. उपर्युक्त रेखा अगर बुध क्षेत्र की ओर जाये तो व्यापार और विज्ञान के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
8. अगर जीवन रेखा अंत में दो शाखाओं में बंट जाय और दोनों शाखाओं के बीच की दूरी अधिक हो तो व्यक्ति की मृत्यु अपने जन्म स्थान से अन्य क्षेत्र में होती है।
9. यदि जीवन रेखा के आरम्भ में द्वीप का चिह्न हो तथा वह बीमारी हालात के पश्चात भी बना रहे, तो उस व्यक्ति का जन्म रहस्यपूर्ण होता है।
10. जीवन रेखा पर वर्ग अत्यन्त शुभ और सुरक्षा का लक्षण माना जाता है। जीवन रेखा के अनुकूल दिशा में सीधी रेखाएं शुभ और आड़ी-तिरछी व काटती हुई रेखाएं अशुभ मानी जाती है।
93