________________
उन्हें गोद भी लिया जा सकता है, ये पूर्वजों के जायदाद सम्पदा के मालिक बनते हैं। ऐसे लोगों को अधिक परिश्रम नहीं करना पड़ता तथा समाज में प्रतिष्ठा मिलती है और ये साहूकार होते हैं। यह सब होते हुए भी ये मन के अशुद्ध और मैले होते हैं, पापी होते हैं अधिक झूठ एवं वासना के पुतले होते हैं। अपने कंधे पर गुनाह और वासना का बोझ लादे रहते हैं। धन की अधिकता से ये अनेक व्यसन, औरत खोरी, शराब खोरी आदि कई बुरी आदतों के शिकार होते हैं और दौलत के आगे ये किसी की भी परवाह नहीं करते।
अभ्यास
1. अच्छी हृदय रेखा की पहचान बतायें ?
2. हृदय रेखा से किन-2 बातों का निर्णय हो सकता है ?
3. अधिक दीर्घ हृदय रेखा का मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
4. हृदय रेखा किन-2 स्थानों से निकलती है ?
5. सूर्य रेखा किन-2 बातों को प्रकट करती है ?
6. सर्वोत्तम सूर्य रेखा के बारे में प्रकाश डालें ?
7. अभिनय, कहानी, नाटक आदि से जुड़े लोगों की सूर्य रेखा के बारे में
लिखें?
109