SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 62
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ द्वितीय अध्याय [ २७ उपशमसे - जो सम्यक्त्व होता है उसे औपशमिक सम्यक्त्व कहते हैं । औपशमिक चारित्र- अप्रत्याख्यानावरणादि चारित्रमोहनीयकी २१ प्रकृतियोंके उपशमसे जो चारित्र होता है उसे औपशमिक चारित्रकहते हैं ॥३॥ क्षायिकभावके नौ भेदज्ञानदर्शनदानलाभभोगोपभोगवीर्याणिच॥४॥ अर्थ- केवलज्ञान, केवलदर्शन, क्षायिकदान, क्षायिकलाभ, क्षायिक भोग, क्षायिकउपभोग, क्षायिकवीर्य तथा 'च' कारसे क्षायिक सम्यक्त्व और क्षायिकचारित्र ये नौ क्षायिकभावके भेद हैं।' केवलज्ञान-जोज्ञानावरणके क्षयसेहो।केवलदर्शन-दर्शनावरणके क्षयसे हो। क्षायिकदान आदि पांच भाव-अन्तराय कर्मसे ५ भेदोंके क्षयसे होते हैं। क्षायिक सम्यक्त्व-जो ऊपर कही हुई सात प्रकृतियोंके क्षयसे हो। क्षायिकचारित्र-जो ऊपर कही हुई २१ प्रकृतियोंके क्षयसे हो। क्षयोपशमिकभावके अठारह भेदज्ञानाज्ञानदर्शनलब्धयश्चतुस्त्रित्रिपंचभेदाः सम्यक्त्वचारित्रसंयमासंयमाश्च ॥५॥ अर्थ-(ज्ञानाज्ञानदर्शनलब्धयश्चतुस्त्रिपंचभेदाः) मतिश्रुत अवधि मनःपर्यय ये चार ज्ञान, कुमति कुश्रुत कुअवधि ये तीन अज्ञान, चक्षुर्दर्शन, 2. अनादि मिथ्याद्दष्टि और किसी किसी सादि मिथ्याद्दष्टिके अनन्तानुबन्धीको ४ और मिथ्यात्व १ इन पांच प्रकृतियोंके उपशमसे होता है। 3. इन नौं भावोंको नौ लब्धियां भी कहते है। Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.001795
Book TitleMokshshastra
Original Sutra AuthorUmaswati, Umaswami
AuthorPannalal Jain
PublisherDigambar Jain Pustakalay
Publication Year
Total Pages302
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari, Philosophy, Tattvartha Sutra, P000, P005, Tattvartha Sutra, & Tattvarth
File Size12 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy